Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : अवैध रूप से गांजा तस्करी करते 5 गिरफ्तार

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजा तस्करी करते 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 26 किलो 710 ग्राम गांजा जब्त किया है। बता दें कि सिविल लाइन पुलिस के टीम ने बीती रात पंडरी झंडा चौक के पास चार संदिग्ध व्यक्तियों को घुमते देखा। जिससे पुलिस ने उन व्यक्तियों की तलाशी ली तो उन लोगों के पास से बैग में गांजा मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धनूरजय मंडी (35), बलराम हतल (25), मधु कृष्णानी (28) व समय खीमू (27) बताया है। चारों आरोपी ओडिशा के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 किलो गांजा जब्त किया है। इसी तरह राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी सोनू दीप (26) निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भी इसके पास से गांजा जब्त किया है। इस तरह से पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से कुल 26 किलो 710 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया है।



Share this Article