Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : अमित जोगी का बड़ा बयान, संवैधानिक पद के साथ खिलवाड़ मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता

NEWSDESK
1 Min Read

महाधिवक्ता कनक तिवारी के इस्तीफा और मुख्यमंत्री द्वारा मंजूर करने को लेकर अमित जोगी ने कहा कि महाधिवक्ता का पद अत्यंत महत्वपूर्ण और गरिमामई संवैधानिक पद है और उसके साथ इस प्रकार का खिलवाड़ करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। इस अत्यंत ही गम्भीर मामले की उच्च न्यायालय को स्वयं संज्ञान में लेते हुए जाँच करनी चाहिए क्योंकि सर्वप्रथम, संवैधानिक तौर पर महाधिवक्ता कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है।

Share this Article