Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 15 से 20 जून के बीच मानसून देगा दस्तक

NEWSDESK
1 Min Read

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि छत्तीसगढ़ में मानसून 15 से 20 जून तक प्रवेश करेगा। इधर स्थानीय कारकों के चलते प्रदेश में दिन में तपिश से राहत मिली है। हालांकि शाम को हल्की बारिश के बाद होने वाली उमस ने लोगों बैचेनी बढ़ा दी है। उमस के कारण लोगों के तबियत हो रही है। इससे जिला अस्पताल में लोगों का आना जाना बढ़ गया है। इसमें पेट की जनित रोग के मरीज ज्यादा है।

डॉक्टर अभिषेक तिवारी का कहना है कि इस मौसम में बाहर का खाना उचित नहीं है। उन्होंने हल्का भोजन करने की सलाह दी है। वैसे शनिवार को शाम को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी सहित तीन प्रमुख शहरों में पारा 40 से 42 डिग्री के आसपास घूम रहा है। इसमें बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में तेज गर्मी पड़ रही है। 

Share this Article