सुकमा जिले के मिनपा इलाके में सीआरपीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. फिलहाल एक जवान के घायल होने की खबर मिल रही है. वहीं बीजापुर जिले के पदेडा के दक्षिण में फोर्स के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है.
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बीच नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है. सुकमा जिले के मिनपा इलाके में सीआरपीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. फिलहाल एक जवान के घायल होने की खबर मिल रही है. अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. वहीं बीजापुर जिले के पदेडा के दक्षिण में फोर्स के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जवानों की टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी. सीएसरपीएफ 85 वीं बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. यहां 2 से 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है. फिलहाल जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं.
सुकमा में आईईडी ब्लास्टइधर, मंगलवार को मतदान के पहले दिन सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. तोंडामरका के पास हुए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है. कोबरा 206 बटालियन का जवान आईईडी का शिकार हो गया. जवान की टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी, तभी ये ब्लास्ट हुआ. निरीक्षक श्रीकांत का पैर ब्लास्ट में जख्मी हो गया. घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
कांकेर में भी मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भी नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. जिले के बांदे इलाके में बीएसएफ और डीआरजी के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इलाके की सर्चिंग के बाद टीम को मौके से AK47 भी मिला है. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली या तो मारे गए हैं या जख्मी हुए हैं. फिलहाल इलाके में जवान सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं.

