Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों में कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन…

NEWSDESK
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के पार्षदों के चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भाजपा से बेहतर प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। रायपुर नगर निगम की 70 सीटों में कांग्रेस भाजपा 32-32 सीटो पर, रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस भाजपा 20-20 सीटों पर, जगदलपुर में भी दोनो दल बराबरी की स्थिति में दिकाई पड़ रहे है। दुर्ग नगर निगम, आम्बिकापुर, चिरमिरी नगर निगमों में कांग्रेस बहुमत की स्थिति में पहुंचती दिख रही है।

नगर पालिका निगम एवं नगर पंचायत परिषद में दोनो पार्टियों में अधिकांश जगह पर कड़ा मुकाबला दिख रहा है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस ने भी कई वार्डों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बड़ी संख्या में निर्दलीय भी चुनाव मैदान में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे है, जिनकी महापौर एवं नगरपालिका तथा नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में अहम भूमिका होगी।

राज्य में लगभग 20 वर्षों बाद अप्रत्यक्ष तरीके से महापौर एवं नगरपालिका तथा नगर पंचायत अध्यक्षों के सीधे जनता से चुनाव की व्यवस्था खत्म कर कांग्रेस सरकार ने पार्षदों के जरिए इनके चुनाव करवाने का निर्णय लिया। इसी आधार पर चुनाव हुए है। मतदान में ईवीएम का वर्षों से हो रहा इस्तेमाल भी इस बार नही हुआ और मतपत्र के जरिए मतदान करवाया गया है।

Share this Article