Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट 15 अक्टूबर को आ सकती है। सीएम भूपेश बघेल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष के बाद 15 अक्टूबर को पहली लिस्ट आ सकती है। राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
हाइलाइट्स
- पितृपक्ष के बाद आ सकती है कांग्रेस की लिस्ट
- सीएम ने कहा- 15 अक्टूबर को जारी होगी
- राज्य में दो चरणों में होने हैं विधानसभा चुनाव
- सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना
- रायपुर: छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि बीजेपी अपने आप को कैडर आधारित पार्टी बताती है, मगर वह कैडर का दुरुपयोग करती है। अगर वह कैडर की बात सुनती होती तो सरकार में 15 साल रहने के बाद वह 15 सीटों पर नहीं सिमटती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में जो चेहरे में जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है। भूपेश बघेल ने कांग्रेस की लिस्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस की लिस्ट आ सकती है।
- पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह कैडर बेस पार्टी है, वह कैडर से कहती है कि वह उनके लिए वोट जुटाने का काम करो, वह उनकी बात नहीं सुनती। अगर अपने कैडर की बात सुन लेते तो 15 साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट पर नहीं आते। यहां माथुर साहब की भी नहीं चली इसलिए उनका भी आना बंद हो गया।
- कब आएगी कांग्रेस की लिस्ट
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची कब आ रही है इस सवाल का भी सीएम भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि पितृपक्ष के बाद कांग्रेस की लिस्ट आएगी। सीएम ने कहा कि संभवत 15 अक्टूबर को कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आ सकती है। बता दें कि राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है।

