Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : खारून नदी किनारे मिली लाश को पुलिस ने भिजवाया स्पेशल निरीक्षण के लिए

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई स्थित खारून नदी के किनारे मिली युवक की अधजली लाश को पुलिस ने स्पेशल निरीक्षण के लिए भिजवा दिया है। धरसींवा थाना प्रभारी नरेन्द्र बंछोर ने बताया कि अधजली लाश की शिनाख्ती करने के बाद उसे स्पेशल निरीक्षण के लिए भेजा गया है, जिससे निरीक्षण के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

गौरतलब हो कि 14 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली की खारून नदी के किनारे एक युवक की अधजली लाश पड़ी है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती सांकरा निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार निर्मलकर के रूप में की। मृतक खेती किसानी के साथ प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। जिससे पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसके बाद लाश जली हुई के कारण स्पेशल निरीक्षण के लिए भेजा गया है।

Share this Article
Leave a comment