Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के CM का गिफ्ट किया आईना PM मोदी ने रिसीव किया, बघेल बोले-थैंक यू

NEWSDESK
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो आईना गिफ्ट के तौर पर भेजा था, वह शुक्रवार को डिलीवर्ड हो गया है. पीएम द्वारा आईना स्वीकार करने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उनका शुक्रिया अदा किया है.

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को तोहफे में एक आईना भेजा था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट के जरिए आईना भेजने की बात कही थी. इसके साथ ही सीएम बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक खत भी लिखा था. खत में सीएम बघेल ने पीएम मोदी से अपने असली चेहरे को पहचानने की बात कही थी. शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केरोसिन आवंटन और उज्ज्वला योजना को लेकर भी केंद्र को एक पत्र लिखा था.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा था, ‘मैं आपको आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं. इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों, ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें.’

सीएम ने आगे लिखा था, ‘हो सकता है कि आप इस आईने का इस्तेमाल ही न करें. पीएम निवास के किसी कूड़ेदान में फेंक दें, लेकिन आईना देखने से आप फिर भी नहीं बच पाएंगे. इस देश की 125 करोड़ की आबादी इस चुनाव में आपको आईना दिखाने वाली है.तैयार हैं ना मोदी जी?’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी को आईना भेजने की बात कही थी. अपने ट्वीट में सीएम बघेल ने पीएम मोदी को अपने असली चेहरे को पहचानने की कोशिश करने की बात कही थी.

Share this Article