Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज !

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। नई दिल्ली से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार की दोपहर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा है कि दिल्ली में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ की शेष 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर रायशुमारी हुई है। आज शाम तक भाजपा के बाकी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग और कोरबा को छोड़कर बाकी पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा अब तक सिर्फ 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर पाई है।

इसे लेकर कल दिल्ली में भाजपा चुनाव कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें अटकलें लगाई जा रही थीं कि शनिवार शाम तक बाकी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब बताया जा रहा है कि रविवार की शाम तक शेष प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

Share this Article
Leave a comment