Chhattisgarh: देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूर्ण हो चुके हैं, जबकि आज चौथे चरण के लिए मतदान जारी हैं। इस चरण में 10 राज्यों के 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शेष राज्यों के आमजनों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आपका एक वोट- विकसित भारत के लिए। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के समस्त जागरूक मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन करता हूँ।
इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इसी बीच खबर मिली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन रैली और रोड शो में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल वाराणसी जायेंगे। उनके अलावा भाजपा शासित और सहयोगी दल के मुख्यमंत्री भी इस बड़े आयोजन में शामिल होंगे।

