Google Analytics —— Meta Pixel

चेन्नई में बोले PM मोदी-विश्व को भारत से बहुत उम्मीदें, नागरिक भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी…

NEWSDESK
1 Min Read

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व की भारत से बहुत उम्मीदें हैं और उनकी सरकार देश को महानता के उस रास्ते पर ले जाएगी जहां वह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस साल लोकसभा चुनाव में सत्ता में फिर से आने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अपने अभियान को दोहराया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान मैंने देखा कि विश्व की आगे बढ़ रहे भारत से बहुत उम्मीदें हैं। हम निश्चित तौर पर भारत का तेजी से कल्याण सुनिश्चित करेंगे। हम इसे इतना महान देश बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश को महान बनाना केवल केंद्र सरकार का काम नहीं है बल्कि यह 130 करोड़ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

Share this Article