Google Analytics —— Meta Pixel

चुनाव परिणाम के बाद दिग्विजय सिंह ने ली प्रेस कांफ्रेंस, जानिए क्या कहा…

NEWSDESK
1 Min Read

भोपाल। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पहली प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा मुझे निजी तौर पर चिंता सता रही हैं कि गांधी के हत्यारे की विचारधारा जीत गई और शांति दूत हार गया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल की जनता से किए हर वादे को पूरा करूंगा। 2014 के चुनाव में 280 का नारा दिया था इस बार 300 पर का नारा दिया, इनके पास कौन सी जादू की छड़ी है, जो अपने लक्ष्य को पूरा कर लेती है। दिग्विजय ने कहा मैं जीत नही पाया लेकिन जो भी वादे किए पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। हम अपना काम करते रहेंगे और जनता से जो वादे किए है पूरा करेंगे। भारत के लोकतंत्र पर हम सबका विश्वास है।

Share this Article