Google Analytics —— Meta Pixel

चार दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो

NEWSDESK
1 Min Read

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा 13 से 16 फरवरी के बीच भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय क्षेत्रों और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह राष्ट्रपति मार्सेलो की भारत की पहली यात्रा है।
पुर्तगाली राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। इसके पहले वर्ष 2007 में पुर्तगाली राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आपसी सहयोग के नए मार्ग पर चलने और अंतरराष्ट्रीय हितों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान, 14 फरवरी को डी सूसा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

Share this Article