Google Analytics —— Meta Pixel

ग्रीन टी बनाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानें इसे पीने का बेस्ट टाइम

NEWSDESK
2 Min Read

इस बात से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं कि ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। ये हमें की बीमारियों से कवच प्रदान करती है। वेटलॉस करने के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलिफिनॉल्स हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

पोषक तत्वों का खजाना ग्रीन टी हमारे शरीर के मेटाबॉलिजम को पहले से ज्यादा प्रभावी बनाता है। मेटाबॉलिजम एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे द्वारा खाई और पी गई चीजों को एनर्जी में बदलता है। इसलिए इसे वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है।

ग्रीन टी कई तरह से हमारे लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दिनभर हम ग्रीन टी पीते रहे। बहुत सारे लोग ऐसी गलती करते हैं। इसे ज्यादा पीने से उल्टी, चक्कर और गैस की परेशानी हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन और टेनिन्स, गैस्ट्रिक को डाइल्यूट करके पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ग्रीन टी को बनाने के लिए पानी गर्म करें। इसके बाद पानी को थोड़ा ठंडा होने देना चाहिए। गर्म पानी में ग्रीन टी बनाने से इसके कैटेचिन नष्ट हो जाते हैं। पानी के नॉर्मल होने पर उसमें टी बैग रखें। अब इसके तीन मिनट तक ढ़क कर रख दें। अब चम्मच से मिलाकर इसको पी लें।

इन बातों का रखें ध्यान 
ग्रीन टी को कभी भी खाली पेट न पिएं।
खाना खाने के बाद ग्रीन टी पीना नुकसानदायक हो सकता है।
खाना खाने से दो घंटे पहले इसे पी लें।
ग्रीन टी में कभी भी चीनी और दूध मिलाकर न पिएं।
इसमें शहद मिलाकर फायदेमंद होता है।

Share this Article