Google Analytics —— Meta Pixel

गैंगरेप की नाबालिग पीड़िता का अंतिम संस्कार, शासन ने दी 10 हजार की सहायता…

NEWSDESK
2 Min Read

मध्यप्रदेश के बैतूल में गैंगरेप का शिकार एक 14 वर्ष की नाबालिग छात्रा ने खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। 95 प्रतिशत जल चुकी नाबालिग को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद देर रात गंभीर अवस्था में नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां वो जिंदगी और मौत की जंग हार गई है। इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया है। पीड़िता का नागपुर में इलाज चल रहा था ।

देर रात गैंगरेप की नाबालिग पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। रात 11 बजे उसके शव को ग्राम चौकी लाया गया था।  कुछ देर शव को यहां रखने के बाद ग्रह ग्राम कटकुही ले जाया गया । आदिवासी रिवाज के मुताबिक बालिका के शव को दफनाया गया।

शव के अंतिम संस्कार के समय मौके पर तहसीलदार जनपद सीओ और पुलिस उपस्तिथ थे । जनजाति कार्य विभाग ने 10 हजार रुपये की राशि पीड़ित परिवार को मुहैया कराई है। कलेक्टर के आदेशानुसार अन्य आर्थिक सहायता भी परिवार को जल्द दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।

पुलिस को मिले नोट में नाबालिग छात्रा ने तीन लड़कों पर अपनी जिंदगी खराब करने और ऐसा कदम उठाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। नाबालिग की मां ने भी तीन लड़कों पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है दुष्कर्म करने के बाद आरोपी लगातार उसके ऊपर दबाव बना रहे थे, आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी नाबालिग को दे रहे थे। रोज रोज के इसी दबाव से परेशान छात्रा ने ये कदम उठाया है। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में किसी संदीप नाम के लड़के का भी जिक्र किया है और उसका मोबाइल नंबर भी लिखा है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक आरोपी अजय की तलाश जारी है।

Share this Article