Google Analytics —— Meta Pixel

गुस्से में आशिक ने खुद को लगाई आग, मौका मिलते ही भाग निकली गर्लफ्रेंड

NEWSDESK
2 Min Read

अमृतसर से प्यार में धोखा खाने का एक मामला सामने आया है। प्यार में धोखा मिलने पर एक युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका के किसी और के साथ संबंध बनने की बात पता चलने के बाद युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों में काफी बहस हुई। बाद युवक ने छोटी सी शीशी से पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। आग लगते ही प्रेमिका मौके से फरार हो गई।

घटना के फ़ौरन बाद आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल ले गए। युवक का नाम साहिब सिंह ( 22 ) है। आग लगने से युवक 50 प्रतिशत तक झुलसा गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती साहिब सिंह ने बताया कि वह ओला कैब चलाता है। फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-5 में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी एक बहन है जो बटाला में रहती है, वहां कुछ समय पहले उसके एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। लगभग एक साल तक दोनों में बातचीत होती रही। कुछ समय पहले उसे पता चला था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के को चाहने लगी है। तभी से वह काफी परेशान था।

युवक ने आगे बताया कि अपनी प्रेमिका को अमृतसर में मिलने के लिए कह रहा था। वह हर बार टाल-मटोल करती रहती थी। काफी समझाने के बाद दोनों लड़की मिलने आयी। दोनों ने पहले बात की और फिर दूसरे लड़के से संबंध की बात पर तकरार हो गई। इस दौरान युवक ने मौका देखते ही खुद पर पेट्रोल छिड़का और माचिस निकालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे जलते हुए देखा तो तुरंत दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच साहिब सिंह की प्रेमिका वहां से फरार हो गई।

Share this Article