Google Analytics —— Meta Pixel

गुजरात के कांग्रेस कार्यकर्ता मदद के लिए रहे तैयार : राहुल

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में चक्रवाती तूफान ‘वायु’ की आशंका को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ से लोगों की मदद के लिए तैयार रहने को कहा है। गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, चक्रवात ‘वायु’ गुजरात तट के करीब पहुंचने वाला है। मैं गुजरात के सभी कांग्रेस कार्यकर्तार्ओं से अपील करता हूं कि वे इसके रास्ते में आने वाले सभी क्षेत्रों में मदद के लिए तैयार रहे। मैं चक्रवाती तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में हवा के कम दबाव की स्थिति गहराने के कारण उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘वायु’ 13 जूून की सुबह तक गुजरात पहुंच जायेगा जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है।

Share this Article