Google Analytics —— Meta Pixel

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 81,361.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 392.9 अंक का उतार-चढ़ाव देखा और 81,583.94 अंक के उच्चतम और 81,191.04 अंक के न्यूनतम स्तर को छुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 18.80 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,793.25 अंक पर आ गया।

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 33 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 0.74 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.45 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.43 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.32 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.31 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत और टाटा मोटर्स के शेयर 0.11 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।

Share this Article