Google Analytics —— Meta Pixel

गांधी परिवार की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नहीं दी जायेगी SPG सुरक्षा!

NEWSDESK
1 Min Read

अब SPG की जगह CRPF के कमांडो गांधी परिवार ( सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा) की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा भी हटाई जा चुकी है।

एसपीजी का गठन साल 1985 में प्रधानमंत्री को समीपवर्ती सुरक्षा कवर प्रदान करने के लिए किया गया था। अब तक एसपीजी अफसरों को 1 शौर्य चक्र, प्रतिष्ठित सेवा के लिए 39 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 297 पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए। मौजूदा समय में आईपीएस अरुण कुमार सिन्हा एसपीजी के डायरेक्टर हैं।

गृहमंत्रालय का फैसला
गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गांधी परिवार के खिलाफ किसी तरह का थ्रेट परसेप्शन नहीं है। इसलिए रिव्यू के बाद इनका एसपीजी सुरपक्षा कवर हटाने का फैसला लिया गया।

सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी के पति एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सास एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दोनों की हत्या की गयी थी। सरकार ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटायी थी।

Share this Article