Google Analytics —— Meta Pixel

गलत वक्त और तरीके से खाएंगे दही तो होंगे ये 8 नुकसान

NEWSDESK
4 Min Read

यूं तो दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, यह दूध की तुलना में आधिक पौष्टिक भी है और आसानी से पच भी जाता है लेकिन जरुरी नहीं कि हर शख्स को दही फायदा ही करे। गलत समय और तरीके से खाया दही कई तरह की हेल्थ प्रॉबल्म को बढ़ावा देता है। जैसे कि…

बासी या खट्टा दहीं

2 दिन से अधिक फ्रिज में पड़े दहीं का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बासी दहीं के सेवन से पेट खराब या फिर कब्ज दोनों में से एक समस्या का कारण बन सकता है।

रात के वक्त

कई लोग डिनर में चावल या फिर सब्जी के साथ दहीं खा लेते हैं। रात को दहीं खाने से मस्तिष्क कमजोर होता है। साथ ही इसका सीधा प्रभाव आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। रात को तापमान कम होता है, ऐसे में दही का सेवन सर्दी, जुकाम या सिर दर्द का कारण बनता है।

नॉन वेज के साथ

मांसाहारी भोजन के साथ दही का सेवन करना बेहद हानिकारक होता है। दोनों चीजें भारी होने के कारण पाचन में समस्या भी हो सकती है या पेट भारी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

त्वचा रोग

दही में गुड बैक्टीरिया पाया जाता है। जो शरीर के लिए वैसे तो नुकसानदायक नहीं हैं मगर यदि आपको त्वचा संबंधी कोई भी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही दही का सेवन करें। वरना यह एलर्जी संबंधित समस्या को बढ़ा सकता है।

बसंत महीने में दही

बसंत के महीने में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। न केवल दहीं बल्कि इससे बनी कोई भी चीज जैसे कढ़ी, लस्सी या फिर दहीं की सब्जी का सेवन बसंत माह में नहीं करना चाहिए। इस महीने में दही के सेवन से वात,पित्त और कफबिगड़ता है।

दमे का मरीज

दमे के रोगियों के लिए दही का सेवन हानिकारक सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होगी। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया ही दमे के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनता है।

मधुमेह

मधुमेह यानि शूगर के मरीजों को दही का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। शूगर के मरीजों में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है जिस वजह से दही को हजम करना इन मरीजों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन मरीजों को सांस फूलना और थकावट जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सर्दियों में दही का सेवन

सर्दियों के मौसम में दही का सेवन करने से बचना चाहिए, आप चाहें तो धूप में बैठकर इसे खा सकते हैं। ठंड में बैठकर इसके सेवन से कफ बनता है जिसका सीधा प्रभाव आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है । 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 50 साल से अधिक की आयु वाले लोगों को इस मौसम में दही का सेवन बिलकुल न करें।

Share this Article