Google Analytics —— Meta Pixel

गलती से भी न पिएं इस समय चाय

NEWSDESK
2 Min Read

चाय की चुस्की दिनभर की सारी थकान को दूर करने के लिए पर्याप्त होती है और खाना खाने के बाद चाय पीना अधिकतर लोगों की आदत में शामिल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

कुछ लोग कहते हैं कि वो खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत रखते हैं, खासतौर पर सर्दियो में तो हमेशा उन्हें खाने के बाद चाय चाहिये ही होती है। लेकिन आपको बता दें कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छी बात नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय की पत्ती में एसिडिक गुण होते हैं और जब वो भोजन के प्रोटीन के साथ मिलते हैं तो प्रोटीन सख्त हो जाता है, जिस वजह से उसे पचाने में मुश्किल होती है। इसलिए चाय का सेवन खाना खाने के तुरंत बाद ना ही करें तो अच्छा है।

इसके अलावा चाय में कैफीन होता है जो ब्‍लड प्रेशर को बढ़ाता है। साथ ही कैफीन की मात्रा शरीर में कोर्टिसोल यानी कि स्‍टेरॉयड हार्मोंस को बढ़ा देती है, जिससे शरीर को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें दिल से संबंधित समस्याएं, डायबिटीज और वजन बढ़ना होती हैं।

चाय में ‘पॉलिफेनोल्स’ और ‘टेनिन्स’ आदि तत्व होते हैं जो शरीर के लिए भोजन से आयरन को सोखने नहीं देते हैं। खासतौर पर महिलाएं जिनमें आयरन की कमी होती है, उनके लिए खाने के बाद चाय पीना नुकसानदायक होता है। तो अगर आप भी चाय या कॉफी के बिना नहीं रह सकते हैं तो कम से कम खाने के तुरंत नहीं बल्कि दो घंटे बाद इन चीजों का सेवन करें।

Share this Article