Google Analytics —— Meta Pixel

खेलो इंडिया रूरल एंड इंडिजेनस नेशनल गेम्स के लिए चयन ट्रायल किया गया आयोजित

NEWSDESK
1 Min Read

चयन ट्रायल में 122 पुरूष तथा 120 महिला खिलाड़ी हुए चयनित

रायपुर मई 2023

भुवनेश्वर (ओडिशा) में 9 से 12 जून तक होने वाली खेलो इंडिया रूरल एंड इंडिजेनस नेशनल गेम्स 2023 का चयन ट्रायल आज राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में आयोजित किया गया। इस चयन ट्रायल में 122 पुरूष तथा 120 महिला खिलाड़ी चयनित हुए हैं।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 500 जनजातीय वर्ग के खिलाड़ी चयन ट्रायल में शमिल हुए थे। चयन ट्रायल तीरंदाजी, फुटबाल, एथलेटिक, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, स्वीमिंग, बॉलीबॉल एवं योगासन के लिए आयोजित किया गया था।

Share this Article