Google Analytics —— Meta Pixel

खूबसूरती पाने के लिए ये एक सस्ता और बढिय़ा ऑप्शन…

NEWSDESK
2 Min Read

अपनी सुंदर और ग्लोइंड त्वचा के लिए हर कोई मंहगे ट्रीटमेंट से ईलाज करते हैं। जो आपको सुंदर बनाता है। वैसे, भी ये सस्ते और बढिय़ा तो हैं.ही और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है- अक्सर लोग स्किन की प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए ढेरों ब्युटि प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और कोई फायदा नहीं होता। लेकिन ऐसे में खूबसूरती पाने के लिए एक सस्ता और बढिय़ा ऑप्शन है घरेलू चीजों से निखार लाना।

बेसन से पाएं निखार- अगर सूरज की किरणों से आपकी स्किन पर डार्क पैचेज पड़ गए हैं, तो पानी की कुछ बूंदों में बेसन घोल लें और उसे पैचेज वाली जगहों पर लगाएं। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट कर उसे ग्लो देगा। इसका फायदा आपको तकरीबन दो महीने में मिलना शुरू हो जाएगा।

योगर्ट से मिटाएं दाग- योगर्ट स्किन के डार्क स्पॉट्स को कम तो करता ही है और स्किन के दाग धब्बे कम करने में भी मदद करता है। यही नहीं, स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ ही यह उसको शाइनिंग भी देता है।

डार्क सर्कल के लिए एलोवेरा- आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल से परेशान हैं, तो एलोवेरा जेल को हनी के साथ मिक्स करके लगाएं। इसे लगाकर पांच से सात मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। अगर आंखों में थकान है, तो भी काफी राहत मिलेगी।

Share this Article