Google Analytics —— Meta Pixel

खुशखबरी : अगले हफ्ते से कम हो सकते हैं प्याज भाव, ये है कारण…

NEWSDESK
1 Min Read

देश भर में प्याज के दाम बढ़ने से हाहाकार मची हुई है ऐसे में सभी लोग इसी के इंतजार में हैं कि कब प्याज के दाम कम होंगे। अगर आप भी इसी इंतजार में हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है क्योंकि प्रमुख प्याज उत्पादक प्रदेशों से नई फसल की आवक जोर पकड़ने के कारण अगले सप्ताह से प्याज के बढ़ते दाम क हो सकते हैं।

उपभोक्ता मामले मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक़- ‘दिल्ली में खुदरा प्याज का भाव शुक्रवार को 4 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 98 रुपए प्रति किलो था। अगले सप्ताह से गुजरात और महाराष्ट्र से प्याज की नई फसल की आवक शुरू होने वाली है जिसके बाद कीमतों में गिरावट आ सकती है। आजादपुर मंडी के कारोबारी और अनियन मर्चेंट असोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के मुताबिक़, देशभर में प्याज की नई फसल की आवक अगले सप्ताह से जोर पकड़ेगी जिससे कीमतों में वृद्धि पर लगाम लगेगा। बताया जा रहा है कि 6,090 टन प्याज मिस्र से अगले कुछ दिनों में देश में आने वाला है। इसके अलावा तुर्की से 11,000 टन प्याज इस महीने के आखिर में या जनवरी के पहले सप्ताह में आएगा।

Share this Article