Google Analytics —— Meta Pixel

खुले में रखे धान बारिश के कारण भीगे, लाखों का नुकसान, धान खरीदी भी प्रभावित…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में बिगड़े मौसम की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई है। वहीं केन्द्रों में लापरवाही की वजह से खुले में रखे धान भीग गए हैं। जिसके चलते एक बार​ फिर से लाखों का नुकसान होना तय है।

कवर्धा जिले के 86 केन्द्रों में 11 लाख क्विंटल से ज्यादा धान जाम है। यहां 29 29 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 24 लाख 38 हजार क्विंटल खरीदी की गई है। 20 हजार से अधिक किसानों से खरीदी करना बाकी है।

इधर बालोद जिले में भी यही हाल है। खराब मौसम के कारण जिले के 80 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रभावित हुई है। कई जगहों पर केन्द्रों में रखे धान भीग गए। 52 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 44 लाख 90 हजार क्विंटल खरीदी की गई। शुक्रवार रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है।

Share this Article