Google Analytics —— Meta Pixel

खुरसोड़ी एवं लोहारा से 91 हजार 350 रुपये की अवैध शराब व महुआ लाहन जब्त

NEWSDESK
1 Min Read

आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुंसार अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 12 जुलाई 2021 को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम खुरसोड़ी एवं लोहारा में छापामार कार्यवाही कर 91 हजार 350 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जब्त की है।
जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक ने बताया कि अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर से प्राप्त सूचना पर आज 12 जुलाई को ग्राम खुरसोड़ी एवं लोहारा में छापामार कार्यवाही की गई। जिसमे ग्राम खुरसोडी में देव कालेज के पीछे एवं लोहारा मे नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 41 बोरियों मे भरा हुआ लगभग 1230 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 35 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 2 प्रकरण दर्ज किये गये है। जब्त महुआ लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया । जप्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 86 हजार 100 रुपये एवं शराब की कीमत 5250 रूपये है । आज की इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

Share this Article