Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना के चलते छोटा हो सकता है बजट सत्र, मास्क लगाकर पहुंचे सदस्य, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हो सकता है ऐलान…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र छोटा हो सकता है। सदन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक चल रही है। बैठक में बजट सत्र की आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना संदिग्धों के मद्देनजर ऐहतियातन बजट सत्र को छोटा किया जा सकता है।

विधानसभा सभा पहुंचे कांग्रेस सदस्य सत्यनारायण शर्मा मास्क पहने दिखाई दिए। बता दें देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो चुके हैं। सभी स्कूलों और कॉलेजों में 31 मार्च तक अनिवार्य छुट्टी दे दी गई है।

परीक्षाओं को इनसे अलग रखा गया है। कोरोना से संबंधित केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Share this Article