Google Analytics —— Meta Pixel

कोण्डागांव : कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के चार प्रकरणों में दी 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

NEWSDESK
1 Min Read

कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 05 प्रकरणों में वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार धनोरा तहसील के ग्राम कानागांव निवासी अंशिका पटेल की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर माता उमा बाई पटेल और पिता रूपचंद पटेल, बड़ेराजपुर तहसील के छोटेराजपुर निवासी बरातीन की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिता रामजी, माकड़ी तहसील के ग्राम चिचडोंगरी निवासी बुधियारिन नाग की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पति नरसिंह नाग, तालाब के पानी में डुबने से कोण्डागांव तहसील के ग्राम मालाकोट निवासी वर्षन नेताम की मृत्यु पर माता तिलकबती नेताम, पिता आयतुराम नेताम एवं फरसगांव तहसील के गाम जैतपुरी निवासी शाहील की मृत्यु पर माता राम बाई पिता श्याम सुन्दर को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिये गये हैं।

Share this Article