Google Analytics —— Meta Pixel

केबीसी 11: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की शादी के सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं जवाब?

NEWSDESK
1 Min Read

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 11 में गुरुवार को कंटेस्टेंट आशु सेठी के साथ अमिताभ बच्चन ने खेल को आगे बढ़ाया। चंडीगढ़ की रहने वालीं आशु सेठी बुधवार को हॉट सीट पर बैठी थीं और 10 हजार जीतने में कामयाब रही थीं। समय खत्म होने की वजह से हूटर बज गया और खेल को खत्म करना पड़ा था।

आशु सेठी पेशे से डेंटिस्ट हैं। इस दौरान अमिताभ ने उनके साथ दांतों से संबंधित रैपिड फायर भी खेला। आशु ने बताया कि वो वकील बनना चाहती थीं। उन्होंने वकील बनने कै लिए परीक्षाएं भी दी हैं। आशु के दोनों बच्चे वकील हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि आप एक डेंटिस्ट हैं तो फिर वकील क्यों बनना चाहती हैं? इस पर आशु ने कहा कि वकील बनने पर वो कभी रिटायर नहीं होंगी। आशु ने बताया कि अगर वो सात करोड़ जीतीं तो वो पांच करोड़ खर्चकर चंडीगढ़ में एक घर खरीदना चाहती हैं।

आशु सेठी ज्यादा धनराशि नहीं जीत पाईं। वो 3.20 लाख ही जीतने में कामयाब रहीं। आगे 6.40 लाख के सवाल पर वो फंस गईं और गलत जवाब देकर शो से बाहर हो गईं। यह सवाल क्रिकेट से जुड़ा हुआ था।

Share this Article