Google Analytics —— Meta Pixel

काटो तो फिर निकला आता है सींग, दनियाभर में चर्चित इस राजस्थानी महिला की परेशानी..

NEWSDESK
2 Min Read

राजस्थान की एक महिला को ऐसी दुर्लभ बीमारी है जिसका जिक्र हाल ही दुनिया के नामचीन मेडिकल जनरल BJM में होने के बाद चर्चा का विषय बनी हुई है. यह महिला प्रदेश के बांरा जिले के छबड़ा की रहने वाली है. इसके हाथ के एक अंगूठे में सींग निकल आया था. एक बार सर्जरी से हटाने के बाद करीब डेढ़ साल पहले महिला के हाथ में यह सींग फिर से निकल आया. तब कोटा के एमबीएस अस्पताल में महिला की इस दुर्भल बीमारी का इलाज करते हुए सर्जरी के जरिए करीब 2.4 इंच के सींग को हटा दिया गया था. 

दुनियाभर के डॉक्टरों ने माना दुर्लभ कोटा में यह सर्जरी एमबीएस अस्पताल के डॉ. नीरज देवंदा ने की थी. उन्होंने जब 60 वर्षीय इस महिला के सींग के फिर से निकल आने और 6 सेमी तक बढ़ने पर सीनियर रेजीडेट डॉ. मनोजित मिडया ने इस पर एम्स के डॉक्टरों से चर्चा की. तब पता चला कि 1 सेमी तक के मामले तो अब तक सामने आए हैं लेकिन इतने बड़े सींग और बार-बार निकले का यह मामला रेयर है.

एम्स से इस सर्जरी और महिला की बीमारी की जानकारी लंदन के ब्रिटिश मेडिकल जनरल (BMJ) के साथ साझा की. इसके बाद हाल ही जनरल में इस दुर्लभ बीमारी और इसकी जटिलता पर पर केस रिपोर्ट प्रकाशित की गई. डॉ. नीरज देवंदा बताते हैं कि यह मेडिकल जनरल विश्व के प्रतिशिष्ठ मेडिकल जनरल में से एक है. इस केस को इसमें भी अपनी तरह का यह पहला मामला बताया गया है.

एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बांरा के छबडा निवासी एक महिला आई थी. उसने अपने हाथ के अंगूठे पर सिंग निकलने की समस्या बताई और बताया कि पहले ऑपरेशन करवाने के बाद भी ठीक नही हुआ. इस दुर्लभ मामले मे अंगूठे को सुन्न करके ऑपरेशन किया गया. तब भी सींग के साइज और फिर से निकला चिकित्सकों ने असामान्य बताया था

Share this Article