Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस, राहुल ने चंद्रयान-2 मिशन पर इसरो का जताया आभार

NEWSDESK
1 Min Read

नई दिल्ली।कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के आखिरी समय में संपर्क टूट जाने के बावजूद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “इस तनावपूर्ण समय में प्रतीक्षा करते हुए पूरा राष्ट्र इसरो की पूरी टीम के साथ खड़ा है। आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। जय हिन्द।”

श्री राहुल गांधी ने अलग ट्वीट कर कहा, “ चंद्रयान-2 मिशन पर उनके अविश्वसनीय काम के लिए इसरो टीम को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्त्रोत के समान है। आपका काम व्यर्थ नहीं है। इसने कई मिसालें कायम की हैं और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।”

Share this Article