Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने 70 साल तक लोकतंत्र जिंदा रखा : अशोक गहलोत

NEWSDESK
1 Min Read

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 साल तक लोकतंत्र को जिंदा रखा। इस कारण नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पूछ रहे है कि कांग्रेस ने अपने राज में क्या किया।

गहलोत शनिवार को सीकर नगर परिषद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के लिए काम कर रही है। इससे पहले कार्यकाल में भी खूब काम किए थे।

Share this Article