Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस नेता : एक चींटी भी नहीं मारी और कहते हैं 350 को मार के आए

NEWSDESK
1 Min Read

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर विवादित बयानों का सिलसिला अभी भी नहीं थमा है। एक बार फिर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने मोदी सरकार को निशाने पर लेने के दौरान वायुसेना की कार्रवाई का मजाक उड़ा दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व सांसद और विधान पार्षद हरिभाऊ राठौड़ ने कहा, ‘वे कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान पर हमला कर दिया और 350 लोगों को मार गिराया। लेकिन उन्होंने एक चींटी तक को नहीं मारा।’

महाराष्ट्र के यवतमाल इलाके से आने वाले हरिभाऊ राठौड़ पुराने नेता हैं और दलितों के लिए काम करते हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे हैं।

Share this Article
Leave a comment