Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस की सफलता से भाजपा भयभीत, राजनीतिक दबाव बनाने मारा गया छापा- अमरजीत भगत

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय आईटी के छापे को मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्रीय एंजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। भगत के मुताबिक बीजेपी की हालत बिन पानी के मछली जैसी हो गई है।

मंत्रीजी की माने तो केंद्र सरकार बदला लेने के लिए कार्रवाई कर रही है। विधानसभा, नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इसलिए बीजेपी केंद्रीय नेताओं के माध्यम से राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

पूरे देश में बदले की भावना है। अमरजीत भगत के मुताबिक कांग्रेस की सफलता से भाजपा भयभीत है। इसलिए वो इस तरह की कार्रवाई कर दबाव बनाना चाहती है।

Share this Article