Google Analytics —— Meta Pixel

कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पैदल पहुंचे मतदान केंद्र, मनोज तिवारी ने लाइन में लग कर किया अपनी पारी का इंतजार

NEWSDESK
1 Min Read

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में दिल्ली समेत 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे है।

बता दें कि मतदान केंद्र में राहुल गांधी पदैल पहुंचे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदान के बाद कहा कि चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है. इसके बाद किसानों की परेशनी दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी मनोज तिवारी यमुना विहार के पोलिंग बूथ नंबर-60 पर मतदान किया। उनके खिलाफ कांग्रेस से शीला दीक्षित और ‘आप’ से दिलीप पांडेय मैदान में हैं। पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने जंगपुरा के कमला नेहरू सरकारी सर्वोदय विद्यालय के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पैदल पहुंचे मतदान केंद्र, मनोज तिवारी ने लाइन में लग कर किया अपनी पारी का इंतजार 

कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पैदल पहुंचे मतदान केंद्र, मनोज तिवारी ने लाइन में लग कर किया अपनी पारी का इंतजार 

Share this Article