Google Analytics —— Meta Pixel

कर्मचारियों को सरकार ने दिया वेलेंटाइन गिफ्ट, तीन प्रमुख मांगों को किया स्वीकार…

NEWSDESK
2 Min Read

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अपने कर्मचारियों को वेलेंटाइन गिफ्ट दिया है। सरकार ने कर्मचारी संगठनों की तीन प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इन तीनों नोटिफिकेशन से पंजाब सरकार के 1.82 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा।

अमरिंदर सरकार ने 2004 के बाद सरकारी सेवाओं में आए इन कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट एंड डेथ ग्रेजुएटी, पेंशन स्कीम में सरकार का हिस्सा बढ़ाने और एक्स ग्रेशिया इन न्यू पेंशन स्कीम को लेकर अधिसूचना जारी की है। वित्त विभाग की ओर से इसके बारे में सभी विभागों के अधिकारियों को इस नोटिफिकेशन की कॉपी भेज दी है व अधिकारियों को इस नोटिफिकेशन की तामील करने के लिए कहा गया है। सरकार ने कई महीनों बाद नोटिफिकेशन जारी किया।

पंजाब राज्य में विभिन्न विभागों में 2004 के बाद भर्ती कर्मियों को रिटायरमेंट एंड डेथ हिस्से का लाभ मिलेगा। ग्रेच्युटी के तहत कर्मियों को सेवाकाल के बाद तय राशि दी जाएगी। वहीं, पेंशन स्कीम के तहत पहले सरकार व कर्मचारियों की हिस्सेदारी 14% कर दिया है।

कर्मचारी संगठन लंबे समय से इसके लिए लड़ाई लड़ रहे थे। कई बार सरकार का घेराव भी किया। लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा।

Share this Article