Google Analytics —— Meta Pixel

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय संजय को दिल का दौरा पड़ा और वे अचानक से गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए।

इस घटना से पहले गुरुवार को ही अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें 242 लोगों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना को लेकर संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था। संयोग देखिए, कुछ घंटों बाद खुद उनकी भी दुखद मृत्यु की खबर आई। यह एक ऐसा दिन रहा, जिसने देश को गहरे सदमे में डाल दिया एक ओर विमान हादसा, दूसरी ओर एक नामी उद्योगपति की मैदान में अचानक मौत।

यूके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब संजय कपूर पोलो खेलते समय घोड़े से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती थे और उन्हें पोलो का गहरा शौक था। वो सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे और हमेशा फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल में विश्वास रखते थे।

संजय कपूर की शादी 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हुई थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए समायरा और कियान है। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा अजारियस हुआ, जो अभी सिर्फ 7 साल का है। पिछले आठ सालों से वह प्रिया के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे।

Share this Article