Google Analytics —— Meta Pixel

कभी सड़क पर गुजारी थी रातें, आज है करोड़ों के मालिक…

NEWSDESK
3 Min Read

आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का जन्मदिन है। शाहरूख खान ने आज अपनी लाइफ के 54 साल पूरे कर लिए है। शाहरूख बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जिन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। देश से लेकर विदेश तक उनको लोग किंग खान के नाम से जानते है। आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। लेकिन शाहरूख खान को ये शोहरत यूंही खैरात में नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इस शोहरत को हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है। शाहरूख खान को इसके लिए मुंबई की सड़कों पर सोना पड़ा था। आपको बता दें कि एक दिन गौरी शाहरूख खान को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ आउट आफ स्टेशन चली गई थी।

उस वक्त शाहरूख खान को एहसास हो गया कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते है। तब जाकर शाहरूख खान ने ये बात अपनी मां को बताई। इसके बाद शाहरूख खान की मां ने उन्हें 10 हजार रूपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ। शाहरूख खान अपने दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने निकल पड़े और गौरी उन्हें मिल भी गई। ये बात उस वक्त की हैं जब शाहरूख खान दिल्ली में थिएटर में काम किया करते थे।

शाहरूख खान को गौरी से पहली नजर का प्यार हुआ था। शाहरूख खान पहली नजर में ही गौरी को अपना दिल दे बैठे थे। शाहरुख खान ने किसी तरह गौरी के घर का नंबर निकाला और फिर बातों के साथ मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। इस तरह से दोनों का प्यार आगे बढ़ता गया।

इतना ही नहीं शाहरूख खान गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में भी कामयाब हो गए इसके बाद दोनों की 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद गौरी अक्सर मुंबई से दिल्ली आ जाया करती थी क्योंकि शाहरूख खान काम में बिजी रहते थे और गौरी वहां अकेले परेशान होती थी। इस बात का जिक्र शाहरूख खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आज दोनों के तीन बच्चे हैं दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ में काफी खुश है।

Share this Article