Google Analytics —— Meta Pixel

कब्ज, किडनी या फिर कैंसर सब के लिए दवा का काम करता है यह ड्राई फ्रूट

NEWSDESK
2 Min Read

किशमिस ड्राई फ्रूट्स का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्यादातर लोग इसे खाना भी पसंद करते है। किशमिश हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। इससे शरीर का विकास बहुत अच्छे से होता है। अगर वहीं किशमिश के पानी की बात करें तो इससे भी स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की बीमारियां बहुत ही दूर होती है। किशमिश को रोज को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पानी अवश्य पीएं। फिर देखिए इससे आप कैसे एकदम बहुत ही स्वस्थ लगने लगेंगे।

1. आंखों की रोशनी तेज-

इस पानी में विटामिन ए, बीटा केरोटिन भी होते हैं, जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद तत्व होते है। इसलिए रोज सुबह किशमिश का पानी अवश्य पीएं। इससे आपकी आंखे कमजोर नहीं होगी।

2. कमजोरी दूर-

किशमिश के पानी में अमीनो एसिड्स मौजूद होता है, जो बॉडी को एनर्जी देने का काम करता है। इससे थकान भी बहुत दूर होती है।

3. कब्ज ठीक-

किशमिश पानी में फूलकर नैचुरल लेक्सेटिव का काम भी करती है। रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से पेट की बहुत ही अच्छे से सफाई हो जाती है।

4. एसिडिटी में राहत-

किशमिश में मौजूद सॉल्यूबल फाइबर्स पेट की सफाई करके गैस और एसिडिटी से बहुत ही राहत दिलाते है।

5. किडनी स्वस्थ-

किशमिश के पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स जैसे होते हैं, जो बॉडी से टॉक्सिन्स निकाल कर किडनी को हैल्दी बनाने का काम भी करते है।

6. खून की कमी पूरी-

किशमिश के पानी में आयरन, कॉपर और बी कॉम्पलेक्स की भरपूर मात्रा होती है। यह खून की कमी को पूरी करके ब्लड सेल्स को हैल्दी भी बनाता है।

7. कैंसर से बचाव-

किशमिश के पानी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर के सेल्स को हैल्दी बनाकर कैंसर जैसी बीमारियों से हमे हमेसा बचा कर रखते है।

Share this Article