Google Analytics —— Meta Pixel

कबाड़ की दुकान में फटा सेना का बम,1 की मौत

NEWSDESK
1 Min Read

सागर। मकरोनिया के आनंद नगर में गुरुवार दोपहर कबाड़ की दुकान पर सेना का पुराना बम हथौड़े से तोड़ते समय फट गया। हादसे में एक की मौत और दो लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे ये हादसा हुआ। मकरोनिया के आनंद नगर में पप्पू साहू की कबाड़ की दुकान में एक पुराना बम हथौड़े से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान विस्फोट हो गया। घटना में मजदूर बैजनाथ अहिरवार के चिथड़े उड़ गए।

कबाड़ दुकान के मालिक पप्पू साहू और उनका भतीजा मनोज साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, बीडीएस की टीम और सेना पुलिस मौके पर पहुंची। यह बम सेना की फायर रेंज के आसपास से मिलने की जानकारी आ रही है। कोई इसे कबाड़ की दुकान में बेच गया था।

Share this Article