Google Analytics —— Meta Pixel

कपिल सिब्बल ने पूछा, सीबीआई, ईडी, कोर्ट कौन करेगा हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा

NEWSDESK
1 Min Read

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पी चिदंबरम को अदालत से मिले दो झटकों पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट करते हुए पूछा है कि हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा कौन करेगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा कौन करेगा? सरकार? सीबीआई? ईडी? आयकर विभाग अधिकारी? अदालतें? जिस दिन अदालतें उसे सच मानने लगेंगी जो ईडी और सीबीआई कह रहे हैं तो उस दिन भगवती से वेंकटाचलिया युग में निर्मित स्वतंत्रता के स्तंभ ढह जाएंगे। वह दिन ज्यादा दूर नहीं हैं।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पिछले महीने सीबीआई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की थी।

Share this Article