Google Analytics —— Meta Pixel

कपल ने जिसे 6 साल की बच्ची समझ लिया था गोद, उसकी उम्र निकली 21 साल

NEWSDESK
3 Min Read

न्यूयॉर्क में रहने वाले एक कपल ने जिसे 6 साल की अनाथ बच्ची समझ कर गोद लिया था, मेडिकल जांच के बाद वह 21 साल की युवती पाई गई। कपल ने उसकी कुछ गतिविधियों को संदिग्ध पाया था, इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई।

45 साल की क्रिस्टीन और 43 साल के उसके एक्स हसबैंड ने बताया कि उन्होंने नतालिया नाम की बच्ची को साल 2010 में यूक्रेन से गोद लिया था। वह एक खास तरह की बीमारी ड्वार्फिज्म से पीड़ित थी और उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। वह अनाथ थी।

उन्होंने उसे एक घर मुहैया कराने और सुरक्षित माहौल देने के लिए गोद ले लिया। लेकिन कुछ ही समय के बाद उसकी हकीकत सामने आने लगी।

डेलीमेल टीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिस्टीन ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन बाद में उसे उसकी उम्र को लेकर संदेह तब हुआ, जब उसने नोटिस किया कि उसे प्यूबिक हेयर हैं। इसके अलावा, उसे पीरियड्स भी होने लगे। वैसे 6 साल में पीरियड्स शुरू हो जाना कोई असामान्य बात नहीं है।

लेकिन बाद में उसकी गतिविधियां काफी खतरनाक किस्म की होने लगीं। वह आधी रात में उठ कर उनके बीच आने लगी। कई बार उसके हाथों में धारदार चीजें होती थीं।

क्रिस्टीन ने बताया कि एक बार उसने उसे कॉफी में केमिकल्स, ब्लीच, विन्डेक्स और इसी तरह की चीजें मिलाते हुए देखा। इसके बारे में पूछने पर उसने कहा कि मैं तुम लोगों को जहर देकर मार देना चाहती हूं। इसके बाद उनका माथा ठनका और उन्होंने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया।

जब नतालिया की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगीं तो उन्होंने उसे फैमिली फिजिशियन से उसकी मेडिकल जांच करवाई। इस जांच के बाद यह जान कर वे हैरत में रह गए कि जिसे वह 6 साल की मासूम बच्ची समझ रहे थे, वह दरअसल 21 साल की यंग लेडी है। डॉक्टर ने बताया कि वह एक तरह की मानसिक बीमारी से पीड़ित है। यह बीमारी वयस्क लोगों को ही होती है। साथ ही, मेडिकल जांच में वास्तविक उम्र भी सामने आ गई।

नतालियां की हरकतें अजीबोगरीब थीं। कभी वह चलती कार से कूदने की कोशिश करती थी। कभी कार की विंडो मिरर पर खून के छींटे डालने की कोशिश करती थी। भयावह फिल्मों में जैसा दिखााया जाता है, कुछ वैसी ही उसकी हरकतें थीं। किसी बच्चे से ऐसा करने की कोई उम्मीद नहीं कर सकता था।

Share this Article