Google Analytics —— Meta Pixel

कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने दबोचा, पैसा डबल करने का झांसा देकर 5 करोड़ की धोखाधड़ी…

NEWSDESK
1 Min Read

लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धमतरी से गिरफ्तार किया है। चिटफंड कंपनी के डायरेक्ट कैलाश लोधी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी कैलाश लोधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के अपराध दर्ज है। उसने एक साथ कई लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देकर चिटफंड कंपनी में रुपए जमा करवाया थे।

इसके बाद कंपनी को बंद कर रुपए लेकर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ करीब 5 करोड़ की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज है। वहीं कोतवाली पुलिस को मुखबीर से धमतरी में छुपे रहने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को ​गिरफ्तार कर लिया।

Share this Article