Google Analytics —— Meta Pixel

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का 18 अगस्त को बालाघाट आगमन

NEWSDESK
1 Min Read


सुनील खोब्रागढे (ब्यूरो प्रमुख)

बालाघाट-मध्यप्रदेश शासन के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का 18 अगस्त को बालाघाट आगमन हो रहा है। मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 17 अगस्त को रात्री 11.40 बजे भोपाल से गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगें और 18 अगस्त को प्रात: 07.05 बजे गोंदिया पहुंचेंगें और वहां से प्रात: 8.25 बजे बालाघाट पहुंचेंगें। प्रात: 10 बजे वे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगें और प्रात: 10.30 इन्वेटर्स मीट में शामिल होंगें। इसके पश्चात वे मायल का भ्रमण व निरीक्षण करेंगें और शाम 5.30 बजे बालाघाट से गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगें और वहां से रात्री 7.53 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगें।

Share this Article