Google Analytics —— Meta Pixel

ओवैसी ने पीएम मोदी को दी चुनौती और खुद को बताया ‘घुसपैठियों का बाप’

NEWSDESK
1 Min Read

एआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने CAA और NRC को लेकर संसद में जमकर हंगामा किया। संसद भवन में चर्चा के दौरान संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ओवैसी ने कहा कि “सीएए नागरिकता देता भी है और लेता भी है।

असम में 5 लाख मुस्लिम के नाम नहीं आए। पर असम के बंगाली हिंदू को सिटीजनशिप देना चाहते हैं…मैं घुसपैठी नहीं, घुसपैठियों का बाप हूं। ओवैसी ने एनपीआर-एनआरसी को एक बताया।

शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर ओवैसी ने कहा कि खुद को मुस्लिम महिलाओं का भाई कहने वाले नरेंद्र मोदी अब उनके धरने से डरे हुए क्यों हैं। ओवैसी ने पीएम मोदी को चुनौती दी कि वह सदन में आकर जवाब दें कि क्या एनपीआर और एनआरसी जुड़े हैं या नहीं।

ओवैसी ने पूछा कि सरकार एनआरसी लाएगी या नहीं? ओवैसी ने देश के हालात पर चिंता जाहिर की और कहा कि यह माहौल जर्मनी की याद दिलाता है।

Share this Article