Google Analytics —— Meta Pixel

ऑटो से चेकिंग के दौरान मिली तलवारें और हॉकी स्टिक, CAA-NRC के विरोध में किया गया है बंद का आह्वान…

NEWSDESK
1 Min Read

भोपाल में सीएए-एनआरसी के विरोध में बंद के आह्वान के दौरान हथियार बरामद किए गए हैं। एमपी नगर इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऑटो से तलवारों के साथ हॉकी स्टीक बरामद की है।

हथियार बरामद होने के बाद पुलिस हर वाहनों की कड़ाई से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों पर भी पुलिस नजर बनाए रखी है। बता दें भोपाल में CAA और NRC के विरोध में बंद का आदह्वान किया है।

इसे देखते हुए पुलिस हर सेंसटिव एरिया में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर रखी है। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन से भी संवेदनशील इलाकों की निगरानी हो रही है।

Share this Article