Google Analytics —— Meta Pixel

एक बंदर की वजह से हुआ था काफी भयंकर युद्ध, 20 लोगों ने गंवाई थी अपनी जान, खूब उड़े थे बम और गोले

NEWSDESK
2 Min Read

आप लोग इस हेड लाइन को पढ़कर काफी चौक गए होंगे। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे एक बंदर की वजह से 20 लोगों की मौत हो सकती है। सुनने में हर किसी को यह काफी अजीब लगता है। लेकिन यह खबर पूरी तरह से सच है। ददक्षिणी लीबिया के सबा शहर में इस तरह की घटना हो चुकी है। उस वक्त वहां पर जंग का माहौल था। युद्ध में टैंक, रॉकेट, मोर्टार और बंदूकें चली थी। यह घटना लीबिया में नवंबर 2016 में हुई।

एक पालतू बंदर ने दक्षिणी लीबिया की स्कूल की छात्रा पर हमला कर दिया था और बंदर ने लड़की का हिजाब खींच लिया था और उसको काटा था।

मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया कि वह बंदर गद्दाफा कबीले का था जबकि बंदर ने जिस लड़की पर हमला किया था वह औलाद सुलेमान कबीले की थी। जब इस घटना की जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने गद्दाफा कबीले के लोगों पर अटैक कर दिया।

इसके बाद दोनों कबीलों के बीच जंग हुई। शुरुआत में पता चला कि एक बंदर और 3 लोगों की जान चली गई। लेकिन इस हिंसा ने 20 लोगों की जान ले ली। वहीं 50 लोग घायल हो गए। दोनों कबीलों के पास बड़े-बड़े और काफी भारी मात्रा में हथियार थे। उन हथियारों में टैंक और रॉकेट लॉन्चर भी थे।

Share this Article