Google Analytics —— Meta Pixel

एक किसान ने कुत्ते को टाइगर बना डाला, वजह जान हो जाएंगे हैरान…

NEWSDESK
1 Min Read

श्रीकांता गौड़ा ने बंदरों से तंग आकर अपने कुत्ते को टाइगर बना डाला. चौंकिए मत, गौड़ा साहब ने कोई जादू-टोना नहीं किया है, उन्होंने अपने कुत्ते को टाइगर की तरह रंग दिया है.

कहां से मिला ये आईडिया? आज से करीब 4 साल पहले श्रीकांता गौड़ा ने भटकल जिले के पास किसी किसान को बाघ जैसी गुड़िया को यूज़ करते हुए देखा था. उसके बाद से बंदरों ने खेतों में आना बंद कर दिया था. इस आईडिया को मद्देनज़र रखते हुए, श्रीकांता गौड़ा ने अपने कुत्ते के शरीर पर बाघ-सी धारियां बना दीं.

गौड़ा का ये आईडिया काम कर रहा है और खेत में बंदरों का आना-जाना बंद हो गया है. हालांकि, अभी भी ये समस्या पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुई है. गौड़ा का कहना है कि उन्होंने कुत्ते को बाघ की तरह रंगने के लिये पेंट नहीं, बल्कि डाई का इस्तेमाल किया, जो कि एक महीने बाद गायब हो जायेगी. इसके साथ ही उन्होंने खेतों में अपने कुत्ते के पोस्टर भी लगाए हैं, जिससे कि बंदर किसी भी तरह अंदर न आ सकें.

Share this Article