Google Analytics —— Meta Pixel

उम्र के हिसाब से शरीर का कितना वजन होता है सेहत के लिए सही, जरूर जानें

NEWSDESK
5 Min Read

आज के समय में जिस तरह की अनियमित जीवनशैली हम जी रहे हैं उससे स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती बन गई। दरअसल हेल्दी रहने के लिए सही डाइट के साथ सही वजन का पता होना बेहद जरूरी हैं, पर आजकल हम जिस तरह का भोजन लेते हैं वो हमारी पेट की भूख तो शांत करता है, पर हमें सही पोषण नहीं देता है । जिससे लोग अनियमित खानपान की वजह से या तो मोटापे का शिकार बन रहे हैं या फिर कुपोषण का । ऐसे में सवाल ये उठता है कि हमारे शरीर का वजन कितना होना चाहिए.. अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हमारा आदर्श वजन कितना होना चाहिए या फिर एक खास उम्र में कितने वजन का बढ़ना ठीक है।

1. नवजात शिशु का सही वजन

नवजात शिशु का सही वजन में लड़के का 3.3 किलोग्राम और लड़की का 3.2 किलोग्राम सही माना जाता है।

2. 3 से 8 महीने का वजन

3 से 5 महीने के लड़कों का वजन कम से कम 6 किलोग्राम और लड़कियों का 5.4 किलोग्राम वजन सही माना जाता है। अगर बच्चे की उम्र 6 से 8 महीने की है तो इस हिसाब से लड़कों का वजन 7.8 किलोग्राम और लड़कियों का 7.2 किलोग्राम होना चाहिए।

3. 9 महीने से 2 साल का वजन

9 से 11 महीने की उम्र में लड़कों का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 8.6 किलोग्राम होना चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए। 2 साल की उम्र के हिसाब से लड़कों का वजन 12.3 किलोग्राम और लड़कियों का 11.8 किलोग्राम होना सही माना जाता है।

4. 3 से 5 साल का वजन

3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम अवश्य होना चाहिए।

5. 6 से 8 साल का वजन

6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7 किलोग्राम और लड़कियों का 19.5 किलोग्राम होता है। इसके साथ 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22 किलोग्राम से 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलोग्राम से 24 किलोग्राम होना चाहिए।

6. 9 से 11 साल का वजन

9 साल में लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों 28.5 किलोग्राम होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 31.4 किलोग्राम से 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का 32.5 किलोग्राम से 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।

7. 12 से 14 साल का वजन

12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलोग्राम होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलोग्राम और लड़कियों 44 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलोग्राम और लड़कियों 48 किलोग्राम तक होना जरूरी है।

8. 15 से 18 साल का सही वजन

15 से 16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7 किलोग्राम और लड़कियों 54 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65 किलोग्राम और लड़की 54 किलोग्राम तक होना चाहिए।

9. 19 से 29 साल का वजन

19 से 29 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 83.4 किलोग्राम और महिलाओं का 73.4 किलोग्राम तक होना चाहिए।

10. 30 से 39 साल का वजन

30 से 39 साल की उम्र में पुरूषों का वजन 90.3 किलोग्राम और महिलाओं का वजन 76.7 किलोग्राम होना चाहिए।

11. 40 से 60 साल का वजन

40 से 49 साल की उम्र में हर पुरूष का वजन कम से कम 90.9 किलोग्राम और महिलाओं का 76.2 किलोग्राम तक होना जरूरी हैं। इसके अलावा 50 से 60 साल की उम्र में पुरूषों का सही वजन 91.3 किलोग्राम और महिलाओं का 77 किलोग्राम होता है।

Share this Article