Google Analytics —— Meta Pixel

इस लड़की की ‘अद्भुत हैंडराइटिंग’ पर पूरी दुनिया हुई फिदा…

NEWSDESK
1 Min Read

कहते हैं कि एक अच्छा स्टूडेंट होने के लिए अच्छी याददाश्त के साथ-साथ अच्छी लिखावट की भी जरूरत होती है। आज हम जिस प्रकृति मल्ला नामक स्टूडेंट का जिक्र कर रहे हैं। वह भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल की रहने वाली है और उसकी हैंडराइटिंग को नेपाल में सबसे खूबसूरत हैंडराइटिंग के तौर पर चुना गया है।

वो फिलहाल आठवीं क्लास की स्टूडेंट है और सैनिक आवासीय महाविद्यालय में पढ़ाई करती है। उसकी लिखावट देखने के बाद इस बात में फर्क करना मुश्किल हो जाता है कि क्या वाकई यह हाथों से लिखा गया है या फिर यह कंप्यूटर का डिजाइनर फॉन्ट है।

बड़े-बड़ों ने उनकी हैंडराइटिंग को देख कर दातों तले उंगली दबा ली है। इस छोटी सी लड़की की हैंडराइटिंग इतनी खूबसूरत है कि राइटिंग की कॉपी दुनिया भर में शेयर हो रही है। फेसबुक और ट्विटर पर उसकी धूम मची हुई है।

Share this Article